राशि के अनुसार बांधें अपने भाई को राखी

राशि के अनुसार बांधें अपने भाई को राखी

राशि के अनुसार बांधें अपने भाई को राखी

रक्षाबंधन पवित्र रिश्ते का त्योहार है। बहन अपने भाई को प्यार से हाथ पर राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र की दुआ करती है। वहीं भाई अपनी बहन को हमेशा सुरक्षा का वचन देता है। राखी बांधते समय बहन हमेशा यही शुभकामना करती है कि भाई को सुख, समृद्धि और सौभाग्य मिलें। इस रक्षाबंधन आप भी अपने भाई को उसकी राशि के अनुसार यदि राखी बांधतीं हैं, तो उसका सौभाग्य बढ़ जाता है। आइए हम आपको बताते हैं कि रक्षाबंधन पर भाई को उसकी राशि के अनुसार कौन सी राखी बांधे।

रक्षाबंधन की तारीख और मुहूर्त

रक्षाबंधन, शनिवार, 9 अगस्त
मुहूर्त - 06:01 ए एम से 01:24 पी एम

मेष राशि 

यदि भाई की राशि मेष हैं, तो उन्हें कुमकुम का तिलक लगाएं और लाल रंग की रेश्मी राखी बांधे। 

वृषभ राशि 

यदि भाई की राशि वृषभ है, तो उन्हें सफेद रंग की राखी बांधकर दूध से बनी मिठाई खिलाएं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के भाई को हरे रंग की राखी बांधकर हरा पेन गिफ्ट करें।

कर्क राशि 

यदि आपका भाई कर्क राशि का है, तो आप मोतियों से बनी राखी बांधें। चांदी की चेन भी उसे गिफ्ट कर सकते हैं। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के भाई को केसरिया रंग की रेश्मी राखी बांधकर केसर का तिलक लगाएं।

कन्या राशि 

कन्या राशि के भाई को हल्दी और सफेद चंदन मिक्स कर तिलक लगाएं और हरे रंग की राखी बांधें।

तुला  राशि 

यदि आपका भाई तुला राशि का है, तो सफेद चमकीला रेश्मी धागा अपने भाई को बांधें।

वृश्चिक राशि

गुलाबी रंग का धागा अपने वृश्चिक राशि के भाई को बांधें और गेहूं के आटे और गुड़ से बना हलवा खिलाएं।

धनु राशि 

धनु राशि के भाई को केसर और हल्दी का टिका लगाएं और पीले रंग की राखी बांधें। केसर से बनी मिठाई खिलाएं।

मकर राशि 

भाई को कुमकुम लगाकर नीले रंग का रेश्मी धागा उसके हाथ पर बांधें।

कुंभ  राशि 

यदि आपका भाई कुंभ राशि का है, तो आप काला रेश्मी धागा बांधकर भाई को नजर दोष से बचाएं। इसके बाद किसी भी रंग की राखी बांधें। 

मीन राशि 

मीन राशि के भाई के जीवन में सौभाग्य आएं, इसके लिए आप केसर का टीका लगाकर पीले रंग की राखी बांधें।  कुछ उपाय-  भाई को राखी बांधने से पहले बहनें भगवान शिव या श्रीकृष्ण को राखी बांधें। राखी बांधते समय भाई के घर सौभाग्य आने की प्रार्थना करें। भाई भी मनचाहा गिफ्ट देकर बहन को खुश् करें। 

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image