
1239
रक्षाबंधन पवित्र रिश्ते का त्योहार है। बहन अपने भाई को प्यार से हाथ पर राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र की दुआ करती है। वहीं भाई अपनी बहन को हमेशा सुरक्षा का वचन देता है। राखी बांधते समय बहन हमेशा यही शुभकामना करती है कि भाई को सुख, समृद्धि और सौभाग्य मिलें। इस रक्षाबंधन आप भी अपने भाई को उसकी राशि के अनुसार यदि राखी बांधतीं हैं, तो उसका सौभाग्य बढ़ जाता है। आइए हम आपको बताते हैं कि रक्षाबंधन पर भाई को उसकी राशि के अनुसार कौन सी राखी बांधे।
रक्षाबंधन, सोमवार, 19 अगस्त
मुहूर्त - 1.30 पीएम से 9.09 पीएम
मेष राशि - यदि भाई की राशि मेष हैं, तो उन्हें कुमकुम का तिलक लगाएं और लाल रंग की रेश्मी राखी बांधे।
वृषभ राशि - यदि भाई की राशि वृषभ है, तो उन्हें सफेद रंग की राखी बांधकर दूध से बनी मिठाई खिलाएं।
मिथुन राशि - मिथुन राशि के भाई को हरे रंग की राखी बांधकर हरा पेन गिफ्ट करें।
कर्क राशि - यदि आपका भाई कर्क राशि का है, तो आप मोतियों से बनी राखी बांधें। चांदी की चेन भी उसे गिफ्ट कर सकते हैं।
सिंह राशि - सिंह राशि के भाई को केसरिया रंग की रेश्मी राखी बांधकर केसर का तिलक लगाएं।
कन्या राशि - कन्या राशि के भाई को हल्दी और सफेद चंदन मिक्स कर तिलक लगाएं और हरे रंग की राखी बांधें।
तुला राशि - यदि आपका भाई तुला राशि का है, तो सफेद चमकीला रेश्मी धागा अपने भाई को बांधें।
वृश्चिक राशि - गुलाबी रंग का धागा अपने वृश्चिक राशि के भाई को बांधें और गेहूं के आटे और गुड़ से बना हलवा खिलाएं।
धनु राशि - धनु राशि के भाई को केसर और हल्दी का टिका लगाएं और पीले रंग की राखी बांधें। केसर से बनी मिठाई खिलाएं।
मकर राशि - भाई को कुमकुम लगाकर नीले रंग का रेश्मी धागा उसके हाथ पर बांधें।
कुंभ राशि - यदि आपका भाई कुंभ राशि का है, तो आप काला रेश्मी धागा बांधकर भाई को नजर दोष से बचाएं। इसके बाद किसी भी रंग की राखी बांधें।
मीन राशि - मीन राशि के भाई के जीवन में सौभाग्य आएं, इसके लिए आप केसर का टीका लगाकर पीले रंग की राखी बांधें।
कुछ उपाय-
भाई को राखी बांधने से पहले बहनें भगवान शिव या श्रीकृष्ण को राखी बांधें।
राखी बांधते समय भाई के घर सौभाग्य आने की प्रार्थना करें।
भाई भी मनचाहा गिफ्ट देकर बहन को खुश् करें।
