बसंत पंचमी 2025 - राशि के अनुसार करें मां सरस्वती की पूजा

बसंत पंचमी 2025 - राशि के अनुसार करें मां सरस्वती की पूजा

बसंत पंचमी 2025 - राशि के अनुसार करें मां सरस्वती की पूजा

बसंत पंचमी पर्व माता सरस्वती का प्राकट्य दिवस है। जो बुद्धि और ज्ञान की देवी हैं। जैसे धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा के लिए दीपावली श्रेष्ठ पर्व है, वैसे ही ज्ञान, संगीत, कला, विज्ञान और शिल्प-कला की देवी सरस्वती से आशीर्वाद पाने के लिए बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। जानिए इस साल बसंत पंचमी (Basant Panchami) किस दिन रहेगी …

कब है बसंत पंचमी 2025

बसंत पञ्चमी - 2 फरवरी 2025, दिन- रविवार बसंत पञ्चमी सरस्वती पूजा मुहूर्त – 09:14 से 12:11 पीएम

राशि के अनुसार जानिए बसंत पंचमी (Vasant Panchami 2025) पर मां को प्रसन्न करने के लिए क्या करें?

ज्योतिष शास्त्र में किसी भी देवी-देवता को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय दिए गए हैं। बसंत पंचमी पर बुद्धि और ज्ञान की देवी माता सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए भी आप अपनी राशि के अनुसार कई उपाय कर सकते हैं। आप अपनी राशि माता सरस्वती की आराधना करते हैं, तो ज्ञान, कला, संगीत और वाणी से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाती है। जानिए आपकी राशि के अनुसार जानते हैं माता सरस्वती को प्रसन्न करने के उपाय - मेष राशि मेष राशि के लोगों की आदत होती है कि वे एक काम छोड़कर दूसरा करने लग जाते हैं। एकाग्रता की बेहद कमी होती है। यदि आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो बसंत पंचमी 2025 पर देवी सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग के फूलों से माता का पूजन करें। इससे आपकी एकग्रता बनी रहेगी। साथ ही आपको सरस्वती कवच का पाठ करना चाहिए। वृषभ राशि वृषभ राशि के लोगों को पढ़ाई में अक्सर मुश्किल का सामना करना होता है, इसलिए अगर आप खुद को बेहतर करना चाहते हैं, तो इस Vasant Panchami 2025 पर देवी मां को सफेद वस्त्र अर्पण करें। इसके अलावा माता सरस्वती को खीर का भोग लगाएं। मिथुन राशि मिथुन राशि के लोगों अक्सर एक साथ दो काम करना चाहते हैं, लेकिन सफलता कभी भी एक में भी नहीं मिल पाती है। कई बार ये लोग बेहद कन्फ्यूजन में भी होते हैं, आपको इस बसंत पंचमी 2025 पर सरस्वती माता को गायत्री मंत्र का जाप कर सफेद फूलों की माला माता को चढ़ानी चाहिए। इससे कुंडली के दोष भी दूर होते हैं। (कॅरियर को लेकर है आपमे उलझन, कर्क राशि कर्क राशि के जातकों में अच्छी बुद्धि के साथ साथ विद्या का भी योग अच्छा होता है। शुरुआती समय में इनको सही दिशा नहीं मिल पाती है, जिससे इन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बेहतर कल के लिए इस साल वसंत पंचमी 2025 सरस्वती को सफेद वस्त्र अर्पण करें और माता के अष्टोत्तर शतनामावली का जाप करें सिंह राशि सिंह राशि के लोग एक्टिव होते हैं। कई बार में एक साथ ज्यादा जिम्मेदारी निभाने के कारण ये पिछड़ जाते हैं, इसलिए Vasant Panchami 2025 पर आप पीले रंग की कलम अर्पित करें। मां को केसर की मिठाई का भोग लगाएं। साथ ही माता सरस्वती के मंत्र का जाप करें। कन्या राशि कन्या राशि के लोग में भी यह बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनके अंदर का अति आत्मविश्वास कभी कभी इनके लिए घातक साबित हो सकता है। इसलिए Basant Panchami 2025 पर माता सरस्वती के साथ माता तारा की पूजा करें और नील सरस्वती की पूजा करें। तुला राशि तुला राशि के लोग ग्लैमर की दुनिया में बड़ी आसानी से फंस जाते हैं और दिखावा करते हैं। इस कारण से इनका कॅरियर समाप्त होने की कगार पर आ जाता है। इन सभी समस्याओं को दूर करने में सरस्वती माता की पूजा कर पीले चावल का भोग लगाना चाहिए। वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के लोग मेहनत भी करते हैं, लेकिन सबकुछ उनकी मेहनत के उलट हो जाता है। यानी बनता हुआ काम भी बिगड़ जाता है। ऐसे में आपको बसंत पंचमी 2025 पर इन लोगों को मां सरस्वती को पीले रंग की कलम अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही सरस्वती कवच का पाठ कर देवी सरस्वती के मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए। धनु राशि धनु राशि के लोगों को जीवन के शुरुआती चरण में कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आपको Vasant Panchami 2025 को सरस्वती की पूजा के बाद भगवान गणेश की भी पूजा करना चाहिए। साथ ही कुछ विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप पेन देना चाहिए। मकर राशि मकर राशि के Vasant Panchami 2025 पर माता सरस्वती के दिव्य मंत्रों का जाप करना चाहिए। माता सरस्वती के तांत्रिक स्वरूप माता मातंगी की पूजा भी करना श्रेष्ठ है। साथ ही आपको विशेष लाभ के लिए गरीब बच्चों को स्कूल बैग देना चाहिए। कुंभ राशि कुंभ राशि के जातकों को जीवन लापरवाही से जीने की आदत से बचने के लिए इस बसंत पंचमी पर आपको माता सरस्वती के मंदिर में पीले फूल की माला भेंट करना चाहिए। इसके अलावा गरीबों को पीली मिठाई बांटने का विशेष काम करना चाहिए। मीन राशि मीन राशि के लोग काफी इमोशनल होते हैं। आपको वसंत पंचमी 2025 (Vasant Panchami 2025) को आपको माता सरस्वती को नीले फूलों की माला पहनाना चाहिए। साथ ही माता सरस्वती के विशेष स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image