
वास्तु शास्त्र – देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर में रखे ये 5 चीज़ें

1244

पूजा
वास्तु शास्त्र – देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर में रखे ये 5 चीज़ें
Vastu tips for money - अगर आप धन संबंधी परेशानियों को लेकर चिंतित रहते हैं तो इसका कारण आपके घर में मौजूद वास्तुदोष हो सकता है। इस दोष से मुक्ति और धन-सुख के लिए वास्तुशास्त्र में पांच चीजें ऐसी बताई गई हैं जिससे धन एवं सुख में बाधक तत्वों का प्रभाव दूर हो जाता है और देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
दिवाली वास्तु टिप्स - घर में रखें बांसुरी
बांसुरी को वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही खास माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर में रखना चाहिए। आप चाहें तो सोने की बांसुरी भी रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र में अनुसार सोने की बांसुरी घर में रखने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। यदि सोने अथवा चांदी का बांसुरी रखना संभव नहीं हो तो बांस से बनी बांसुरी घर में रख सकते हैं। इससे भी वास्तु दोष दूर होता है और धन पाने के योग बनने लगते हैं।
भगवान गणेश की नृत्य करती प्रतिमा
वैसे तो भगवान गणेश हर रुप में मंगलकारी हैं, लेकिन धन-लक्ष्मी की परेशानियों को दूर करने के लिए नृत्य करती हुई गणेश प्रतिमा घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। भगवान गणेश की ऐसी प्रतिमा को इस प्रकार रखना चाहिए कि घर के मेन गेट पर भगवान गणेश की दृष्टि रहें। प्रतिमा नहीं होने पर तस्वीर भी लगा सकते हैं।
दिवाली वास्तु टिप्स - घर के मंदिर में रखें लक्ष्मी और कुबेर
देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति तो लगभग सभी के घरों में होती हैं, लेकिन धन-धान्य पाने के लिए देवी लक्ष्मी के साथ घर में भगवान कुबेर की मूर्ति या तस्वीर रखना भी जरूरी होता है। स्थाई धन लाभ पाने के लिए घर में देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर दोनों की पूजा की जानी चाहिए। भगवान कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी माने जाते हैं, इसलिए इन्हें हमेशा उत्तर दिशा में ही स्थापित करना चाहिए।
घर के मंदिर में शंख रखना होता है शुभ
वास्तु के अनुसार, शंख में वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत शक्ति होती है। जिस घर में शंख रखा होता है, वहां हर तरफ पॉजिटिविटी होती है। शास्त्रों में अनुसार, जिस घर के पूजा स्थल में देवी लक्ष्मी के साथ शंख की स्थापना भी की जाती है और नियमित इसकी पूजा करनी चाहिए, वहां देवी लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। ऐसे घर में धन संबंधी परेशानी कभी नहीं आती है।
दिवाली वास्तु टिप्स - एकाक्षी नारियल
दिवाली वास्तु टिप्स के अनुसार नारियल को श्रीफल कहा गया है और इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। श्रीफलों में एकाक्षी नारियल बहुत ही शुभ होता है। जिस घर में एकाक्षी नारियल रखा जाता है और इसकी नियमित पूजा होती है, वहां नेगेटिविटी नहीं ठहरती हैं, न ही कभी धन-धान्य की कमी होती है।

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक
त्रिलोक , वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।
प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।