घर के वास्तु में रखें इन चीजों का ध्यान, आएगी समृद्धि की बहार

घर के वास्तु में रखें इन चीजों का ध्यान, आएगी समृद्धि की बहार

घर के वास्तु में रखें इन चीजों का ध्यान, आएगी समृद्धि की बहार

कई बार अक्सर ही घर में बीमारी, बेचैनी और परेशानी महसूस होती है। इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु के अनुसार घर की दिशाओं में रखे सामान और कमरों से ही हमारी शांति और समृद्धि में बेहद ही अच्छी बनी रहती है। आज हम आपको यहां कुछ साधारण से वास्तु टिप्स बता रहे हैं, जो आपको फिर से समृद्धि की ओर ले जा सकते हैं।

1. वास्तु टिप्स - उत्तर पूर्व में रखें शांति

वास्तु में उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे पवित्र और ऊर्जा देने वाली दिशा माना गया है। इस दिशा को हमेशा साफ-सुथरा और खाली रखना चाहिए। इस जगह पर एक्वेरियम रखना काफी शुभ माना जाता है। यहां आप पूजा का स्थान बनवा सकते हैं। चाहें तो यहां पूजा स्थान भी बनाया जा सकता इससे मानसिक तनाव में कमी आती है, घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

2. किचन का स्थान हो सही दिशा में

किचन यानी रसोईघर सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं, ये घर की ऊर्जा का केंद्र भी है। वास्तु के अनुसार, किचन आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए। खाना बनाते समय आपको मुंह पूर्व की ओर हो सकता है। कई बार कुछ घरों में उत्तर दिशा में किचन होता है। यह शुभ नहीं होता है। किचन साफ-सुथरा और हवादार होना चाहिए। ऐसा रखने से खाना बनाते सकारात्मक विचार मन में रहते हैं और इसका असर अच्छा होता है।

3. उत्तर दिशा में ना सोएं

किसी भी स्वस्थ मनुष्य के लिए नींद बेहद जरूरी है, लेकिन आप यदि गलत दिशा में सिर रखकर सोते हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदायक होता है। सोते समय आपका सिर हमेशा ही दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। उत्तर दिशा की ओर सिरकर सोना बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है। आप पूर्व दिशा की ओर भी मुंह कर सकते हैं।

4. मुख्य द्वार के पास ना रखें कचरा

घर मुख्य द्वार के पास कभी भी कचरा जमा नहीं करें। मुख्य दरवाजे पर शुभ चिह्न, ॐ या श्री का चिह्न लगाना शुभ होता है। यदि दरवाजा टूट रहा हों, तो घर में नेगेटिव ऊर्जा तुरंत प्रवेश कर जाती है। इससे बचने का तरीका है कि मुख्य द्वार को साफ रखें और उसके आसपास चप्पल आदि नहीं रखेँ।

5. बाथरूम और टॉयलेट की सही दिशा चुनें

घर में टॉयलेट और बाथरूम हमेशा ही दक्षिण-पश्चिम दिशा में बनाना चाहिए। इसके लिए उत्तर-पश्चिम दिशा को भी उपयुक्त माना गया है। यदि पहले ही गलत दिशा में टॉयलेट हों, तो वहां नमक रख सकते हैं। इससे नेगेटिव ऊर्जा का प्रभाव कुछ कम होगा।

6. तुलसी का पौधा जरूर लगाएं

घर में हमेशा ही तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। यदि संभव हों, तो रोजाना शाम में दीपक भी रखना चाहिए। कभी भी कांटेदार पौधों से बचना चाहिए। यदि घर की दीवारों में से पीपल आदि निकल रहे हों, तो आपको उन्हें हटाने के बदले दूसरे पौधे किसी सुरक्षित स्थान पर लगाना चाहिए।

7.. दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें भारी वस्तुएं

घर में संतुलन बनाए रखने के लिए फर्नीचर और सामान की स्थिति का भी ध्यान रखना जरूरी है। दक्षिण-पश्चिम कोना स्थिरता का प्रतीक होता है। यहां भारी सामान जैसे अलमारी, तिजोरी या सोफा रखें। इस कोने को हल्का न रखें, इससे अस्थिरता आती है।

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image