शुक्र करेंगे धनु राशि में प्रवेश, किस राशि के लोगों को मिलेगा फायदा ?

शुक्र करेंगे धनु राशि में प्रवेश, किस राशि के लोगों को मिलेगा फायदा ?

शुक्र करेंगे धनु राशि में प्रवेश, किस राशि के लोगों को मिलेगा फायदा ?

ज्योतिष में शुक्र को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। शुक्र अब वृश्चिक राशि छोड़कर 7 नवंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का यह ट्रांजिट कई राशियों के लिए शुभ और कई राशियों के लिए अशुभ प्रभाव लेकर आएगा। धनु राशि के स्वामी बृहस्पति है। पौराणिक कथाओं के अनुसार शुक्र दैत्यों के गुरु है और बृहस्पति देवों के गुरु हैं। दोनों ही एक-दूसरे के प्रति सम दृष्टि रखते हैं। धनु राशि में शुक्र का गोचर प्रेम जीवन में नयापन लाने के लिए प्रेरित करेगा। इस दौरान धनु राशि के लोगों में अट्रेक्शन बढ़ेगा। उनके प्रेम जीवन में शुक्र के इस ट्रांजिट का अच्छा असर होगा।

शुक्र के धनु राशि में गोचर से इन राशियों को होगा लाभ

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए शुक्र कुंडली के सातवें और दूसरे भाव के स्वामी है। सातवां भाव विवाह और दूसरा भाव धन संचय का भाव है। मेष राशि के लिए शुक्र अब नवें भाव में जाएंगे। यह भाग्य भाव है। इस भाव के कारण व्यक्ति लंबी यात्रा और आध्यात्मिक दृष्टि से आगे रहेंगे। इस समय काउंसलिंग का काम करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। भाग्य आपका साथ देगा और कार्यक्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। धनु राशि में शुक्र का गोचर आपके लिए सफलता लेकर आएगा। यदि आप प्रेम विवाह के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। यदि आप किसी को पसंद करते हैं, तो आप इस समय अपने रिश्ते को शादी के मुकाम तक पहुंचा सकते हैं। इस दौरान किसी लंबी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है।

मिथुन राशि

यदि आप मिथुन राशि के हैं, तो शुक्र का धनु राशि में जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। मिथुन राशि के लिए शुक्र पांचवें और बारहवें भाव का स्वामी है। कुंडली का पांचवा घर संतान, प्रेम या नई शुरुआत का माना जाता है। शुक्र आपके सातवें भाव में अब गोचर करेंगे। शुक्र का यह ट्रांजिट आपके जीवन से मतभेद दूर करने वाला रहेगा। आप इस समय प्रसन्न रहेंगे। नए प्रयासों से आपको लाभ प्राप्त होगा। कॅरियर में आपको लाभ होगा। इस समय पार्टनरशिप के काम सफल होंगे। आपको अंतरराष्ट्रीय स्तर कुछ नाम कमा सकेंगे। इस समय आपके कई लोगों से अच्छे संबंध भी बनेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए शुक्र तीसरे और दसवें स्थान के स्वामी है। तीसरा भाव छोटी यात्रा, बहन-भाई और पड़ोसी का होता है। सिंह राशि के लोगों के लिए पांचवें भाव में प्रवेश करेंगे। इस समय आपके प्रेम संबंध काफी मजबूत होंगे। यदि आप काफी समय से परिवार में खुशखबरी का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको यह मिल सकती है। आपको आय के कई साधन भी मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा माहौल मिलेगा। किसी नए म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स को सीखने का मन करेगा। इस समय आप कुछ नया करने की भी सोच सकते हैं। इसमें आपको लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए शुक्र सातवें भाव और बारहवें के स्‍वामी हैं। कुंडली का सातवां घर विवाह और साझेदारी से जुड़ा है जबकि बारहवां भाव खर्चों और असफलता को दर्शाता है। अब शुक्र आपके दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं जो कि संचार, वित्त और परिवार का कारक है। शुक्र के धनु राशि में गोचर करने पर आप आर्थिक रूप से समृद्ध और संपन्‍न होंगे। इस समय आप काफी पैसा बचाने के बारे में विचार करेंगे। परिवार के जिन लोगों के साथ आपके संबंध अभी खराब चल रहे थे, उनमें सुधार होगा।

शुक्र के उपाय

  1.  घर और बाहर छोटी बच्चियों को उपहार दें।
  2.  महिलाओं को सम्मान दें।
  3.  चावल, शकर और सफेद वस्त्र दान करें।
  4.  बच्चों को खीर बनाकर बांटें।
  5.  महालक्ष्मी की पूजा करें।
  6.  परफ्यूम का इस्तेमाल करें।

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image