वृषभ राशि में शुक्र का गोचर - सभी राशियों पर इसका प्रभाव
शुक्र ग्रह को ज्योतिष में प्यार, खूबसूरती, सुख-सुविधा का ग्रह माना जाता है। 29 जून 2025 को शुक्र वृषभ राशि में गोचर करेगा। जब शुक्र अपनी ही राशि में आता है, तो उसका असर और भी खास हो जाता है। इस गोचर का प्रभाव हर राशि पर अलग-अलग तरीके से दिखेग। शुक्र के वृषभ राशि में गोचर 2025 के दौरान कुछ लोगों को करियर में अच्छा मौका मिल सकता है, तो किसी के रिश्तों में नयापन और मिठास आ सकती है। वहीं कुछ को अपने खर्च और बोलचाल पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत होगी।
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर 2025
वृषभ राशि में शुक्र - मेष
वृषभ राशि में शुक्र का गोचर मेष राशि के लिए आर्थिक प्रगति और पारिवारिक सुख के लिए अनुकूल है। ज्यादा उत्साहित होकर खर्च करने से बचें। इस समय अपने बोलचाल पर भी खास ध्यान दें। कुछ भी अनावश्यक या कड़वा बोलने से मेष राशि वालों के रिश्तों में खटास आ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए कमाई के अवसर भी मिल सकते हैं। इस समय मां लक्ष्मी की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।
वृषभ
शुक्र अब आपकी राशि में होंगे। वृषभ राशि में शुक्र गोचर 2025,आपकी निजी जीवन में खुशियां और रिश्तों में संतुलन लाने वाला है। आप आकर्षक और प्रभावशाली महसूस करेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। याद रखें जरूरत से ज्यादा स्टाइलिश या दिखावे में पड़ना वृषभ राशि वालों के लिए उलझनों और तनाव का कारण बन सकता है। इस समय अच्छे लाभ और करियर में उन्नति के संकेत हैं। शुक्रवार को सफेद कपड़े पहनें।
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए, शुक्र का वृषभ राशि में गोचर 2025, थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। निजी जीवन में तनाव और उलझनों की संभावना है, इसलिए किसी भी स्थिति को लेकर जरूरत से ज्यादा सोचने या खुद पर मानसिक दबाव डालने से बचें। मिथुन राशि वालों को इस दौरान अपने मन की स्थिति को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए। उपाय के तौर पर विष्णु सहस्रनाम का जप करें और ज़रूरतमंदों को दान करें।
कर्क
कर्क राशि के लिए शुक्र का गोचर काफी लाभदायक हो सकता है। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि के चांस हैं। कुछ नए लोगों से आपके संबंध लगेंगे। इस समय प्रेम जीवन में भी अच्छा समय रहेगा। आप किसी सामाजिक काम में शामिल होने के बारे में भी कुछ नई प्लानिंग करेंगे। उपाय के तौर पर आप माता दुर्गा के दर्शन प्रतिदिन करें।
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर - सिंह
सिंह राशि वालों के लिए, शुक्र गोचर 2025 की अवधि करियर में मजबूती और तरक्की ला सकता है। कार्यक्षेत्र में सुकून और संतुलन महसूस होगा। हालांकि, इस सफलता के लिए थोड़ा प्रयास करना पड़ेगा। उसका परिणाम सकारात्मक और लाभकारी रहेगा। करियर में पहचान और उन्नति के अच्छे संकेत मिलेंगे। उपाय के तौर पर आप आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या
कन्या राशि वालों के लिए, वृषभ राशि में शुक्र का गोचर, मैनेजमेंट से जुड़ाव और बातचीत का रहेगा। आपके प्रयासों को सही दिशा मिलने की संभावना है। हालांकि बेवजह की यात्राओं से बचें, क्योंकि उनका कोई खास लाभ नहीं होगा। यह समय ऑनलाइन प्रचार, जनसंपर्क और संवाद से जुड़ी गतिविधियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस समय आप हरी सब्जियां दान करें और विष्णु सहस्रनाम का जप करें।
तुला राशि
शुक्र गोचर 2025 की अवधि आपके लिए रिश्तों और बातचीत को लेकर अचानक कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आप जो उम्मीद कर रहे हैं, जरूरी नहीं कि वही आपको मिलें। तुला राशि वाले अपने मन की बात साफ और सटीक शब्दों में दूसरों से साझा करें। इस समय श्री सूक्त का पाठ करें, मां लक्ष्मी को फूल अर्पित करें और गुलाब का इत्र चढ़ाएं।
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर - वृश्चिक
वृषभ राशि में शुक्र गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए निजी जीवन की खुशियों और उपलब्धियों से जुड़ा हो सकता है। यदि आप संतुलन बनाए रख पाए तो अच्छे परिणाम मिलने के पूरे योग हैं। वृश्चिक राशि वालों को अपनी सामाजिक छवि और लोगों के साथ संपर्क से फायदा मिल सकता है। इस समय साझेदारी से आर्थिक लाभ मिल सकता है। आप प्रतिदिन पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।
धनु राशि
शुक्र के वृषभ राशि में गोचर 2025 के दौरान आपके लिए रिश्तों और मेल-जोल से जुड़ी चीज़ें थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। इस दौरान धनु राशि वाले बिना जरूरत के खर्चों से बचें और कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर ही लें। इस पूरे समय के दौरान आपके काम के तरीकों में सुधार आएगा और आप अधिक व्यवस्थित होकर कार्य करेंगे, जिससे कार्यक्षमता बेहतर होगी। रोजाना आप ध्यान या प्रार्थना करें।
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर - मकर
शुक्र गोचर 2025, मकर राशि वालों के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। आर्थिक मामलों में अच्छी प्रगति होगी। इस समय किस्मत का भी पूरा साथ मिलेगा। कुछ नए रचनात्मक प्रोजेक्ट्स और निवेश से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम और निजी संबंधों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आप अपनों के साथ कुछ सुकून भरे पल बिता पाएंगे। उपाय के तौर पर शुक्रवार को व्रत करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए, वृषभ राशि में शुक्र का गोचर, बेहद शुभ माना जा सकता है। इस दौरान निजी जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा और आर्थिक रूप से भी यह समय लाभदायक रहेगा। जो परिणाम आप लंबे समय से चाहते थे, अब उन्हें हासिल करने की संभावनाएं बनेंगी। घर और कामकाज दोनों ही क्षेत्रों में कुंभ राशि वालों को संतुष्टि मिलने के योग हैं। इस समय छोटी कन्याओं को मिठाई बांटें।
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर - मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए, शुक्र का वृषभ राशि में गोचर संवाद, संपर्क और यात्रा से जुड़े लाभों का संकेत दे रहा है। इस समय मीन राशि वाले अपने भाई-बहनों या आसपास के लोगों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। नई स्किल्स सीखने या छोटी यात्राओं के ज़रिए लाभ मिल सकता है। माता लक्ष्मी की पूजा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक
त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।
प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।