कुंभ राशि में जाएंगे शुक्र, जानिए क्या होगा आपको लाभ

कुंभ राशि में जाएंगे शुक्र, जानिए क्या होगा आपको लाभ

कुंभ राशि में जाएंगे शुक्र, जानिए क्या होगा आपको लाभ

06 फरवरी, 2026 को शुक्र ग्रह शनि की राशि कुंभ में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह 06 फरवरी, 2026 को रात्रि 12 बजकर 52 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। जानते हैं शुक्र के इस गोचर का राशियों, देश-दुनिया, स्‍टॉक मार्केट और कला उद्योग पर क्‍या प्रभाव पड़ेगा। वैदिक ज्‍योतिष में शुक्र ग्रह का संबंध प्रेम, सौंदर्य, शांति और सुख एवं आनंद से बताया गया है। मूल्‍यों, रिश्‍तों और सौंदर्य को लेकर व्‍यक्‍ति की पसंद में शुक्र ग्रह अहम भूमिका निभाता है।

शुक्र गोचर - मिथुन राशि

मिथुन राशि के नवम भाव में शुक्र का यह गोचर होने रहा है। कुंडली का नौवां भाव धर्म, पिता, लंबी दूरी की यात्रा, धार्मिक यात्रा और भाग्‍य का कारक होता है। शुक्र इस राशि के पांचवें चऔर बारहवें भाव के स्‍वामी हैं। मिथुन राशि के लोग इस समय कहीं बाहर जा सकतेहैं या पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं। शादी करने की इच्‍छा रखने वाले जातकों के लिए यह अनुकूल समय है। आपको अपने पिता, सलाहकार, गुरु या बड़ों से मदद मिल सकती है। कुंभ राशि में शुक्र का गोचर होने पर तीर्थयात्रा के लिए भी समय बहुत अच्‍छा रहने वाला है। इसके अलावा आप धार्मिक मार्ग पर चल रहते हैं और दान एवं लोगों की सहायता कर के अपने अच्‍छे कर्मों को बढ़ा सकते हैं। चूंकि, नवम भाव आपके तीसरे घर को भी प्रभावित कर रहा है इसलिए आपको अपने घर से संबंधित चीज़ों से फायदा होगा जैसे कि छोटे भाई-बहनों का साथ मिलेगा और आप आकर्षक एवं आत्‍मविश्‍वास से भरी बातचीत कर सकते हैं।

शुक्र गोचर - सिंह राशि

सिंह राशि के शुक्र तीसरे और दसवें भाव के स्‍वामी हैं और अब वह आपके सातवें भाव में गोचर करने जा रहा है। सातवां भाव विवाह, जीवनसाथी और बिज़नेस पार्टनरशिप को दर्शाता है। शुक्र आपके दसवें भाव का स्‍वामी है और अब यह आपके सातवें भाव में गोचर कर रहा है जो कि विवाह, प्‍यार और जीवनसाथी का कारक है। यह किसी भी तरह के आपसी सहयोग यानी निजी या पेशेवर सहयोग के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस समय फाइनेंसर या बिज़नेस पार्टनर ढूंढना अच्‍छा रहेगा। जो सिंगल जातक शादी करना चाहते हैं, उनके लिए यह उत्तम समय है। आपके मन में अपने आसपास रहने वाले किसी व्‍यक्‍ति के लिए भावनाएं उत्‍पन्‍न हो सकती है। विवाहित जातक अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। शुक्र की आपके लग्‍न पर दृष्टि पड़ रही है जो कि आपको अधिक आकर्षक और प्‍यारा बना सकती है। आपको लोग ज्‍यादा पसंद करेंगे और आप अपनी पर्सनैलिटी को लेकर जागरूक हो सकते हैं।

तुला राशि

शुक्र आपके आठवें और लग्‍न भाव का स्‍वामी है और अब यह आपके पांचवे भाव में गोचर करने जा रहा है। यह भाव शिक्षा, प्‍यार और संतान का कारक होता है। तुला राशि के जातकों का इस समय पूरा ध्‍यान पंचम भाव से संबंधित समस्‍याओं पर रहने वाला है जैसे कि पढ़ाई, रोमां‍टिक संबंध या संतान। डिज़ाइनिंग, कला, रचनात्‍मकता और कविता लिखने वाले छात्रों को नए-नए आइडिया मिलेंगे जिससे उनके लिए यह गोचर फलदायी साबित होगा। कपल एक-दूसरे के साथ रोमांटिक समय का आनंद लेंगे और उनका रिश्‍ता मजबूत होगा। हालांकि, आप अपने रिश्‍ते को छिपाकर भी रख सकते हैं। शुक्र प्रजनन क्षमता का कारक है इसलिए इसका पंचम भाव में गोचर करना उन लोगों के लिए मंगलकारी साबित हो सकता है जो संतान प्राप्‍ति के लिए प्रयास कर रहे हैं।

शुक्र गोचर मकर राशि

मकर राशि के लिए शुक्र योगकारक ग्रह है। यह आपके दूसरे भाव में गोचर करने जा रहा है जो कि परिवार, बचत और बातचीत एवं वाणी के कारक दूसरे भाव में गोचर करेगा। यह आपके पांचवे और दसवें भाव का स्‍वामी है। कुंभ राशि में शुक्र का गोचर होने पर आप बहुत प्‍यार से, सांत्‍वना के साथ और विनम्र होकर बात करेंगे। आपको किसी बड़े मंच पर परफॉर्म करने का मौका मिल सकता है। शुक्र धन का कारक भी है। चूंकि, शुक्र दसवें भाव का स्‍वामी है इसलिए इस समय आपकी आय में वृद्धि देखने को मिलेगी। जिन छात्रों को आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, वे अब अपने खर्चों को संभाल पाएंगे और अपनी चुनौतियों को पार कर पाएंगे। इसके अलावा शुक्र की दशम भाव से आपके दूसरे घर पर दृष्टि पड़ रही है।

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image