
अंगारक दोष क्या है? जानिए अंगारक दोष के लक्षण, प्रभाव और उपाय

1266

ज्योतिष
अंगारक दोष क्या है? जानिए अंगारक दोष के लक्षण, प्रभाव और उपाय
ज्योतिष शास्त्र में हजारों योग हैं। इनमें से कुछ योग शुभ और कुछ अशुभ होते हैं। शुभ योग यदि अच्छे भाव में हों, तो इसके अच्छे परिणाम आपको मिलते हैं, लेकिन यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में अशुभ दोष हो, तो आपको इसके कई दुष्परिणाम भुगतने पड़ते हैं। यदि कुंडली में राहु से कोई दोष बनता है, तो उसके दुष्परिणाम ज्यादा होते हैं। ऐसा ही एक दोष मंगल और राहु की युति से बनता है। इस दोष को अंगारक दोष कहते हैं। जानते हैं अंगारक दोष के लक्ष्ण और इसके प्रभाव और उपाय के बारे में
क्या होता है अंगारक दोष
ज्योतिष में यदि किसी जातक की कुंडली में राहु और मंगल किसी भी भाव में साथ में होते हैं, तो अंगारक दोष बनता है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है यह दोष मंगल की तरह गर्म होता है, जिस भाव में अंगारक दोष का निर्माण होता है, उस भाव के फलों को जला देता है।
अंगारक दोष के लक्षण
अंगारक दोष के कारण व्यक्ति बार-बार गुस्सा करता है।
छोटी-छोटी बात पर लोगों से मतभेद हो जाते हैं।
कई बार इनके विवाद इतने बढ़ जाते हैं कि व्यक्ति कुछ भी कर सकता है।
घर या दोस्तों के साथ संबंध खराब होने लगते हैं।
अक्सर अपने गुस्से के कारण धन संबंधी नुकसान होने लगता है।
भाइयों के साथ छोटी-छोटी बात पर लड़ाई होती है।
व्यक्ति के अंदर नेगेटिविटी बढ़ने लग जाती है।
बार-बार दुर्घटना होती रहती है।
अंगारक दोष से कैसे बचें
- भगवान भैरव की उपासना करें। उनके मंदिर में दीपदान करें।
- मंगल और राहु के मंत्रों का जाप करें।
- प्रतिदिन बजरंग बाण का पाठ करें।
- जरूरत मंदों की मदद करें।
- राहु संबंधित दान जरूर करें।
- रोजाना 20 मिनट आंखें बंद करके गायत्री मंत्र जपें।
- हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।
जानिए राशि के अनुसार कैसे दूर करें घर के वास्तुदोष
लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक
त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।
प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।