किस दिन क्या पहनें कि आपका दिन बन जाएं ?

किस दिन क्या पहनें कि आपका दिन बन जाएं ?

किस दिन क्या पहनें कि आपका दिन बन जाएं ?

रोजाना आपका खुद से सवाल होता है कि आज क्या पहनें? यह एक चुनौतीपूर्ण काम है। वैदिक ज्योतिष इसमें आपकी मदद कर सकता है। आप हर दिन उस दिन की ऊर्जा के अनुसार कपड़े पहनते हैं, तो दिनभर ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और अपने कार्यों को बेहद आसानी से पूरा कर पाएंगे। दरअसल हर दिन एक ग्रह से जुड़ा होता है। यदि आप उस ग्रह की पूरी एनर्जी चाहते हैं और अपने दिन को सफल बनाना चाहते हैं, तो आपको उस दिन के रंग के अनुसार कपड़े पहनना चाहिए। हम आपको बता रहे हैं कि आप किस दिन क्या पहनें -

रविवार को क्या पहनें ?

रविवार का दिन सूर्य का दिन है। सूर्य का रंग नारंगी होता है। सूर्य ऊर्जा से भरपूर है, इसलिए लाल रंग भी सूर्य का अपना रंग है। इस दिन आप लाल या नारंगी रंग पहनते हैं, तो आप पूरे सप्ताह ऊर्जा से भरपूर रहते हैं। आपके चेहरे की चमक बढ़ती है और आपमें एक आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही आपका स्वास्थ्य अच्छा होता है। आपको रविवार दिन नारंगी या लाल कपड़े पहनकर सुबह की धूप में कुछ देर के लिए जरूर जाना चाहिए।

सोमवार को क्या पहनें?

सोम यानी चंद्रमा। सोमवार का दिन चंद्रमा का दिन है। चंद्रमा शीतलता का प्रतीक है। इस दिन आपको सफेद या चांदी के रंग के चमकीले कपड़े पहनना चाहिए। ऑफिस या व्यापारिक प्रतिष्ठानों में आपको सफेद रंग के कपड़े पहनकर जाना चाहिए। छुट्टी के बाद यह काम का पहला दिन होता है, इसलिए आपको काम करने के लिए कूल माइंड की जरूरत होती है। सफेद रंग आपको यही शीतलता देता है।

मंगलवार को क्या पहनें ?

मंगलवार पर मंगल ग्रह का स्वामित्व है। मंगल ग्रह ऊर्जा और साहस का प्रतिनिधित्व करता है। खुले आकाश में भी मंगल लाल रंग का दिखाई देता है। मंगलवार के दिन लाल रंग पहनना आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है। आपकी काम करने की ऊर्जा बढ़ती है। यह रंग आपके व्यक्तित्व को भी मजबूत करता है। साथ ही आप मंगलवार को हनुमान पूजा जरूर करें।

बुधवार को क्या पहनें ?

बुधवार का रंग हरा है। इस दिन पर बुध ग्रह का अधिकार है। बुध ग्रह कम्युनिकेशन और इंटेलीजेंस का प्रतिनिधित्व करता है। बुधवार के दिन यदि आप हरा पहनते हैं, तो आपके लिए काफी अच्छा होता है। आप सकारात्मक बने रहते हैं और काम की थकान आपके चेहरे पर नहीं दिखती है। इस समय यदि आपको गुस्सा भी आता है, तो हरा रंग आपको कूल करता है।

गुरुवार को क्या पहनें ?

गुरुवार का शासक ग्रह बृहस्पति है। बृहस्पति समृद्धि और भाग्य का ग्रह है। इसका रंग पीला है। यदि आप बुधवार को पीला रंग पहनते हैं, तो आप ऊर्जा से भरपूर दिखते हैं। आप समृद्धि को आकर्षित करते हैं। यह रंग आपके जीवन आध्यात्मिक उन्नति और सकारात्मकता लेकर आता है।

शुक्रवार को क्या पहनें ?

शुक्रवार पर शुक्र ग्रह का अधिकार है। शुक्र एक शुभ ग्रह है। यदि आप शुक्रवार को गुलाबी, सफेद रंग पहनते हैं, तो आपके लिए काफी लाभदायक होता है। यह आपकी रचनात्मकता को बढ़ाता है और आपमें एक आकर्षण होता है। शुक्रवार को ये कलर्स आपके जीवन को लग्जरी देते हैं।

शनिवार को क्या पहनें ?

शनिवार पर शनि ग्रह का अधिकार है। इस दिन आप काला या नीला रंग पहन सकते हैं। सप्ताह के आखिरी दिन नीला या काला रंग आपको एक ऊर्जा देता है। जैसे काला रंग सभी रंगों को ऑब्जर्व कर लेता है, वैसे ही आपको भी लोगों की गलतियों को ऑब्जर्व करके उन्हें माफ करने की आदत विकसित करना चाहिए। आप शनिवार को साथ में शनि पूजा भी कर सकते हैं।

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image