
आपके भाग्य में क्या है? जॉब और बिजनेस !

1242

ज्योतिष
आपके भाग्य में क्या है? जॉब और बिजनेस !
कुंडली से आप यह जान सकते हैं कि आप कहां सक्सेस होंगे जॉब या बिजनेस में? कई बार लोग जॉब में बेहद अच्छा परफॉर्म करते हुए अचानक से बिजनेस में मूव हो जाते हैं और वे वहां ज्यादा अच्छा परफॉर्म करते हैं। कई बार अच्छे चलते बिजनेस को भी लॉस होने लगता है और लोगों को जॉब करना पड़ता है। कई बार कुंडली के एनालिसिस से यह आसानी से जाना जा सकता है कि आपको अपनी लाइफ में सफलता कहां मिलेगी।
10वां भाव – करियर और पेशे का भाव
कुंडली का दसवां भाव आपके कॅरियर का भाव है। आपके लिए कौन सा काम अच्छा होने वाला है। यह आपके दशम भाव (10वां घर) और उसके स्वामी से जाना जाता है। यह घर आमतौर पर नौकरी, पद, उन्नति और सत्ता से जुड़ा होता है। सूर्य दशम भाव में यदि होता है, तो सरकारी नौकरी या उच्च पद के लिए शुभ होता है। शनि दशम भाव में या उस पर असर डालता है, तो पारंपरिक कार्य, प्रशासन, इंजीनियरिंग या कानून में स्थिर करियर का काम आगे बढ़ता है। बृहस्पति का दशम भाव पर प्रभाव अध्यापन, कानून, आध्यात्मिक या अन्य उच्च पद, या फिर सलाहकार के रूप में प्रतिष्ठा देता है।
बिजनेस में सप्तम
कुछ विद्वानों के अनुसार कुंडली में बिजनेस के लिए सप्तम भाव को देखा जाता है। यदि आपका सप्तम भाव मजबूत है, तो व्यापार आपके लिए स्वाभाविक क्षेत्र है। यह व्यापार, ग्राहक संबंध, साझेदारी और सौदों से जुड़ा है। यदि आपका सप्तम स्वामी या उस पर शुभ ग्रहों की दृष्टि है, तो यह दर्शाता है कि आप एक सफल व्यवसायी बन सकते हैं। यदि बुध या राहु यहां है, तो टेक्नोलॉजी, मीडिया, या मार्केटिंग स्टार्टअप्स में चमक सकते हैं। व्यवसाय के लिए बुध आपको दिमाग देता है। राहु स्ट्रेटेजी बनाने में माहिर बनाता है और मंगल आपको जोखिम लेना सीखाता है। यदि ये 3वें, 5वें, 7वें या 11वें घर में अच्छी स्थिति में हैं, तो आपको बिजनेस शुरू करना चाहिए।
बिजनेस या जॉब यहां से भी देखें
- सिंह, मेष, वृश्चिक: स्वाभाविक रूप से महत्वाकांक्षी और जोखिम लेने वाले – व्यवसाय के लिए उपयुक्त
- कन्या, मकर, वृषभ: व्यावहारिक और प्रक्रियाओं में विश्वास रखने वाले – नौकरी के लिए बेहतर
- तुला, मिथुन, कुंभ: लचीले और नेटवर्किंग में अच्छे – व्यवसाय और फ्रीलांसिंग दोनों में सफल
- कर्क, मीन: संवेदनशील और भावुक – कार्य में उद्देश्य चाहिए; रचनात्मक भूमिकाएं पसंद
दशा (ग्रहों की अवधि) – कार्य के लिए समय
आपमें व्यापार की योग्यता हो सकती है, लेकिन जब तक सही दशा सक्रिय नहीं होती, तब तक सफलता मुश्किल हो सकती है। इसके विपरीत, कमजोर व्यापार योग वाला व्यक्ति भी मजबूत गुरु या बुध की दशा में सफल हो सकता है। इसलिए, वर्तमान और आगामी महादशा और अंतरदशा को जानना जरूरी है, और उसी के अनुसार करियर योजना बनाना भी।
किन्हें व्यवसाय शुरू करना चाहिए?
7वां और 11वां भाव मजबूत हो मंगल, बुध और राहु का समर्थन हो स्वाभाविक रूप से जोखिम उठाने की प्रवृत्ति हो उद्यमशील योग मौजूद हों यदि वर्तमान दशा गुरु, बुध या राहु की हो नया व्यवसाय, ई-कॉमर्स, कंसल्टेंसी, टेक्नोलॉजी, मार्केटिंग, आयात-निर्यात का व्यवसाय किया जा सकता है।
लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक
त्रिलोक , वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।
प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।