
साल 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण, जानिए क्या होगा आप पर असर

1250

ज्योतिष
साल 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण, जानिए क्या होगा आप पर असर
इस साल का दूसरा सूर्यग्रहण पितृ पक्ष की अमावस्या को होगा। यह सूर्यग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को होगा। ज्योतिष में सूर्यग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। सूर्यग्रहण के कारण कई राशियों पर इसका बुरा असर होता है। सबसे विचित्र बात यह है कि सूर्यग्रहण के बुरे असर का प्रभाव देर तक बना रहेगा। यह पूर्ण सूर्यग्रहण होगा और इस तरह का पूर्ण सूर्यग्रहण लगभग 54 सालों के बाद होगा। चलिए जानते हैं भारतीय समय के अनुसार ग्रहण का समय क्या होगा
भारतीय समयानुसार सूर्यग्रहण का समय
सूर्यग्रहण का आरंभ- यह सूर्यग्रहण 1 अक्टूबर की रात 9.39 के बाद शुरू होगा और देर रात 12 बजकर 18 मिनट तक चलेगा। उदयकालीन तिथि के अनुसार अमावस्या 2 अक्टूबर को मनाई जाएगी। यह सूर्यग्रहण रात में होगा, इसलिए सूर्यग्रहण का सूतक भारत में मान्य नहीं होगा। शास्त्रों के अनुसार सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले शुरू होता है, लेकिन भारत में सूतक मान्य नहीं होगा।
ग्रहण के दौरान बढ़ता है राहु का प्रभाव
पौराणिक कथा के अनुसार जब राहु को देवरूप में अमृतपान करते देखा, तो सूर्य और चंद्रमा ने राहु की शिकायत कर दी, तब भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन से राहु का गला काट दिया। इसके बाद से हर अमावस्या और पूर्णिमा पर राहु सूर्य और चंद्रमा को ग्रसता है और कुछ देर के लिए ग्रहण लगाता है।
सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर क्या होगा असर
मेष राशि
सूर्यग्रहण के प्रभाव से आपको कार्यस्थल पर कुछ बदलाव देखना पड़ सकते हैं। आप स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी से व्यक्तिगत मतभेद हो सकते हैं।
वृषभ राशि
इस दौरान आपके अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। किसी जगह इनवेस्ट करें, तो आप ध्यान से करें। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ विवाद आपको परेशान कर सकता है।
मिथुन राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इस दौरान किसी तरह जल्दबाजी आपको नुकसान दे सकती है। कार्यों में विलंब हो सकता है, इस वजह से आपको दिक्कत आ सकती है।
कर्क राशि
किसी तरह के अप्रत्याशित बदलाव के लिए तैयार रहें। यह बदलाव आपके कार्यस्थल या शहर में भी हो सकता है। पेट और हृदय का खास ख्याल रखें।
सूर्यग्रहण आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा सकता है। आपकी कार्यशैली में बदलाव आ सकता है। ऑफिस में आपके मतभेद बढ़ सकते हैं।
कन्या राशि
आप स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस दौरान किसी भी तरह की छोटी समस्याएं आपको आ सकती है। प्रोफेशनल मामलों में कोई बड़ा निर्णय अभी नहीं लें।
तुला राशि
सूर्यग्रहण आपके रिश्तों पर असर डालेगा। प्रेम जीवन में आपको किसी तरह की समस्या आ सकती है। अपने रिश्तों को बचाए रखने के लिए प्रयास करना होगा।
वृश्चिक राशि
यह समय आपके कॅरियर को परेशान करने वाला हो सकता है। इस दौरान अभी नई जगह जॉब करने के बारे में ना सोचें। किसी व्यवसाय की शुरुआत भी ना करें।
धनु राशि
सूर्यग्रहण के प्रभाव से यात्रा में दिक्कत आ सकती है। भविष्य को लेकर किसी भी तरह की नई योजना ना बनाएं। इससे आपको नुकसान हो सकता है।
मकर राशि
इस समय आपको किसी तरह का आर्थिक नुकसान हो सकता है। इनकम में कमी होने से घबराएं नहीं। जल्दबाजी में निवेश भी ना करें।
कुम्भ राशि
आपके लिए सूर्यग्रहण का समय सामान्य रहेगा। आप आम दिनों से ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं। इस समय किसी बात को लेकर चिंता भी हो सकती है।
सूर्यग्रहण के असर के चलते आपके पिता के स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है। इस दौरान भाग्य आपका साथ नहीं देगा। बनती बात बिगड़ती दिखेगी।
सूर्यग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के उपाय
- अमावस्या पर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गेहूं दान करें।
- बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और अपना काम शुरू करें।
- पिता को कोई वस्त्र उपहार में दें।
- किसी नेत्रालय में फल दान करें।
- भगवान सूर्य के मंत्रों का जाप करें।
आपकी कुंडली के अनुसार आप पर क्या होगा, सूर्यग्रहण का असर, बात करें हमारे एस्ट्रोलॉजर से अभी
लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक
त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।
प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।